फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, मौत

Fri, 27 Jun 2025 01:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 महिला अस्पताल पहुंचे अ​धिवक्ता एवं परिजन स्टाफ से विरोध जताते हुए।  - फोटो : महिला अस्पताल पहुंचे अ​धिवक्ता एवं परिजन स्टाफ से विरोध जताते हुए।
विज्ञापन
जसराना। महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। खराब हालत देखकर डॉक्टरों ने महिला को आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद परिजन अधिवक्ताओं के साथ अस्पताल पहुंचे और मौजूद स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई करने की मांग की। अधीक्षक के गलत बर्ताव करने पर परिजन और अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम एवं एसीएमओ पहुंचे और टीम बनाकर जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

तहसील जसराना में मुंशी का काम करने वाले नगला रामा निवासी विजय कुमार की पत्नी वर्षा को प्रसव का दर्द होने पर परिजन महिला अस्पताल पहुंचे। वहां मौजूद नर्स एवं स्टाफ ने उन्हें भर्ती कर लिया। शाम को महिला ने पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला की हालत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। आगरा में एसएन मेडिकल कालेज में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी पर अधिवक्ता बृजकिशोर उपाध्याय, रमेश बाबू यादव, पुष्पेंद्र कुमार, संजय यादव, रमाकांत, शेर सिंह, सौरभ सक्सेना, विमल कुमार, उमेश बाबू आदि महिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौजूद चिकित्सक से स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। अधीक्षक के ठीक बर्ताव नहीं करने पर अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पर एसडीएम पुष्पेंद्र सिंह, तहसीलदार कृष्णराज सिंह, एसीएमओ डॉ. हंसा सिंह पहुंचे। परिजन व अधिवक्ताओं से बात की। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला के पति विजय ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।

गुहार लगाता रहा पति, नहीं सुनी
मृत महिला के पति विजय का कहना है कि पत्नी की हालत बिगड़ने की जानकारी परिवार की महिलाओं ने दी। उसने पत्नी से मिलने को कहा तो स्टाफ ने मना कर दिया। रेफर करने को कहा, लेकिन नहीं किया। बाद में हालत ज्यादा बिगड़ी तो रेफर किया। 8:30 बजे रेफर किया, जबकि रजिस्टर पर 7:55 का समय अंकित कर दिया है। पति ने कहा ड्रिप लगाने वाली सुई एवं इंजेक्शन भी उनसे मंगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें