फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला बोली-पति बना रहा धर्म परिवर्तन का दबाव, थाने पहुंची

Sun, 21 Sep 2025 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची पीड़िता, एक बेटी का धर्म परिवर्तन करने की कर दी है प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

टूंडला। एक महिला ने अपने पति पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता रविवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ पचोखरा थाने पहुंच गई। जहां मामला थाना टूंडला से जुड़ा होने पर यहां भेज दिया।

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव छिकाऊ निवासी महिला का आरोप है कि उसका विवाह करीब 11साल पहले आनंद नगर टूंडला निवासी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी के बाद उनके दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी 10 साल और छोटी बेटी 07 सात की हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने घर में ईसा मसीह की बड़ी तस्वीर लगाई और उसे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर वह गालियां देता और लात-घूसों से पीटता था।
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि पति जबरदस्ती बच्चों को चर्च लेकर जाता था और उनसे ईसाई पद्धति से पूजा-पाठ कराता था। करीब एक साल पहले बड़ी बेटी से चर्च में ईसाई रीति से पूजा कराई गई और कहा गया कि अब तुम क्रिश्चियन हो। जब उसने विरोध किया तो पति ने उस पर कैंची से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि उसका पति पहले से ही ईसाई धर्म अपनाए हुए था, लेकिन उसने यह बात छिपाकर शादी की। अब वह योजना बनाकर उसका और उसकी बच्चियों का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है।
इतना ही नहीं, पति के साथ उसके जेठ और जेठानी भी मारपीट और दबाव बनाने में सहयोग करते थे। पीड़िता ने बताया कि 6 सितंबर को धर्म परिवर्तन से इन्कार करने पर पति ने उसे बुरी तरह पीटा। किसी तरह वह अपनी दोनों बच्चियों को लेकर मायके आ गई। दोपहर 12 बजे हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह के साथ पीड़िता अपने पिता और बेटी को लेकर पचोखरा थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि मामला टूंडला थाना क्षेत्र का है। महिला को वहीं भेज दिया है।
विज्ञापन



महिला की तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है। साथ ही जांच के उपरांत टूंडला इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
अमरीश कुमार-सीओ, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें