फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कुश्ती में दिल्ली की अंजना पहलवान बनी विजेता

Thu, 01 Sep 2016 01:05 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
महिला कुश्ती में दिल्ली की अंजना पहलवान बनी विजेता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बजरंग दल कमेटी ने रामलीला मैदान पर कराया  दंगल
विज्ञापन

बजरंगदल कमेटी द्वारा रामलीला मैदान में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। कई प्रदेशों नामचीन पहलवानों से कुश्ती में अपने दावपेच आजमाएं। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षक का केंद्र बनी रही। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ मुख्यअतिथि लायक सिंह बघेल ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती अभिषेक बघेल एवं देवेंद्र बघेल के मध्य में लड़ी गई। काफी कसमश के बाद यह कुश्ती अभिषेक ने जीत ली। स्वर्गीय बौहरे हीरालाल की स्मृति में जिला चैंपियन कुश्ती विक्रम पहलवान मक्खनपुर एवं अनूप पहलवान कपावली के बीच हुई। यह कुश्ती बराबर पर छूटी। महिला कुश्ती में अंजना पहलवान दिल्ली एवं हरियाणा की पहलवान बबिता के बीच हुई। यह रोमांचक कुश्ती को अंजना पहलवान दिल्ली ने जीत लिया। आखिरी कुश्ती हिंद केसरी हरकेश पहलवान के बीच हुई। मैच रैफरी  ऊदल पहलवान एवं गुड्डा पहलवान रहे। इस मौके पर अध्यक्ष प्रवीन यादव, उपाध्यक्ष देवेंद्र बघेल, सुखवीर पहलवान, सोनू बघेल, मेघ सिंह राणा, छोटू बघेल, सुग्रीव पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें