फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सम्मान को राजमिश्रा ने शुरू की साइकिल यात्रा

Thu, 01 Sep 2016 12:56 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
सेना के सम्मान को राज मिश्रा ने शुरू की साइकिल यात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
15 अगस्त को रांची से शुभारंभ, इंडिया गेट तक जाएंगे
विज्ञापन

सुहागनगरी में पहुंचने पर बोले सेना के सम्मान को सफर
देशभक्ति की अलख जगाने साइकिल पर सवार होकर निकले रांची के मोहल्ला हरभू निवासी राज मिश्रा उर्फ पंकज (30) बुधवार को सुहाग नगरी पहुंचे। उनका मकसद दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंचना तथा प्रधानमंत्री से भेंट करना है।  
विज्ञापन

राज उर्फ पंकज मिश्रा ने अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत 15 अगस्त 2016 से रांची के अलवर्टिका चौक से की। प्रबुद्धजनों ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। रांची से साइकिल से सफर तय करके बुधवार को सुहागनगरी पहुंचे। चिल-चिलाती धूप में साइकिल से सफर करते युवा नौजवान का मकसद देश वासियों में सेना के प्रति अलख जगाना है। साइकिल पर तिरंगा झंडा लहराते हुए राज मिश्रा ने बताया कि वह प्रतिदिन 80 से 90 किमी का सफर तय करते हैं। परिवार में मां एवं उसकी बहन है। वे देश की सेना के सम्मान के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। वे इंडिया गेट तक जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे, जिससे देश की सेना का हर कोई सम्मान कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें