फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग की तीन मीटर चौड़ाई बढ़ेगी

Mon, 11 Nov 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले का पर्यटन स्थल रपड़ी, बटेश्वर बाबा का धाम होने के साथ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला शिकोहाबाद-बटेश्वर की तीन मीटर चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने 44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। धनराशि आवंटित होने के साथ मार्ग के चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने जिले के प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं होने पाए इस लिहाज से चौड़ीकरण कराए जाने का निर्णय लिया है। राज्य सड़क परियोजना के तहत जिले में शिकोहाबाद से बटेश्वर की ओर जाने वाले मार्ग को भी शामिल कर लिया है। करीब 25 किलोमीटर लंबी इस मार्ग को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किए जाने की तैयारी कर ली है। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग के चौड़ा किए जाने से पूर्व भूमि की माप कराई है। विभाग ने सड़क को चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर श्रावण मास में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान के लिए जाने वाले बड़ी संख्या में कांवड़िए आते हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए भी लोग इसी मार्ग को प्रमुखता से चुनते हैं। इस कारण भी इस मार्ग को चौड़ीकरण किए जाने का निर्णय लिया है।



ग्रामीण जनता को भी मिलेगी राहत
शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण होने से इस रोड से सटे गांव के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि मार्ग संकरा होने के कारण काफी दिक्कत होती थी।
विज्ञापन





-शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग को राज्य सड़क परियोजना के तहत सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा गया है। करीब 44 करोड़ रुपये इसमें खर्च होगा। इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के साथ काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अतर सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें