फिरोजाबाद। शनिवार को आसमान में काली घटाएं घिरने के साथ मौसम काफी सुहाना बना रहा। इसके कारण लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। बदला मौसम फसलों के लिए लाभदायक है।
शनिवार को सुबह से ही आसमान में घटाएं घिरी हुई थीं। फुहार पड़ने का क्रम प्रारंभ हुआ जो लगातार चलता रहा। बारिश के कारण मौसम काफी सुहाना हो गया। इस कारण लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। शाम के वक्त भी हल्की बारिश होती रही। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि बदला हुआ मौसम किसानों की फसलों के लिए लाभदायक है। क्योंकि इन दिनों धान के साथ बाजरा एवं मक्का उत्पादक किसानों को बारिश की जरूरत है।