फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भारत माता पार्क के सौदर्यीकरण का रास्ता साफ, खर्च होंगे 2.87 करोड़

Sat, 11 Apr 2026 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कंपनी बाग स्थित भारत माता पार्क के कायाकल्प की तैयारी पूरी हो गई है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम द्वारा प्रस्तावित 2.87 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत पार्क में भारत माता की नवीन मूर्ति स्थापित की जाएगी और बाउंड्रीवॉल पर देशभक्ति से ओतप्रोत चित्रों की पेंटिंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन


पार्क के सुंदरीकरण के लिए दूधिया रोशनी वाली स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही नागरिकों के विश्राम के लिए बेंच और कुर्सियों का इंतजाम होगा। बच्चों के खेलकूद और महिलाओं के व्यायाम के लिए भी पार्क में जरूरी संसाधन विकसित किए जाएंगे। प्रभारी एक्सईएन निर्माण प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शासन से अनुमति मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना से पार्क का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें