फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नगरिया वार्ड की कच्ची गलियां कराई जाएंगी पक्की

Wed, 22 Apr 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के वार्ड नगरिया के लोगों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है। चेयरमैन के निर्देश पर ईओ ने अवर अभियंता निर्माण को नगरिया वार्ड की कच्ची गलियों को पक्का कराने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड की अगली बैठक में इसका प्रस्ताव पास होगा और इसके बाद यहां पक्की गलियां बन जाएंगी।
विज्ञापन

शहर के नगरिया वार्ड में कई जगह कच्ची गलियां हैं। यहां नई बस्ती की स्थापना के बाद पक्की सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले चेयरमैन संगीता गुप्ता से मुलाकात की थी। चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी बुद्धि प्रकाश को निर्देश दिए कि वो जेई को भेजकर नगरिया वार्ड की कच्ची गलियोंं का सर्वे कराएं। जहां-जहां कच्ची गलियां हैं लोगों को परेशानी है वहां का प्रस्ताव तैयार करें। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने बताया कि शहर के लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कच्ची गलियों वाले स्थान पर पक्की सड़कें बनाई जा रही हैं। नगरिया वार्ड के लोगों की समस्या का भी जल्द निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें