फोटो 37 कुरावली के नितिन मुकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान करते अतिथि। स्रोत आयोजक
मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मैनपुरी टीचर्स प्रीमियम लीग का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की शाम खेले गए मैच में कुरावली सुपर किंग्स ने सुल्तानगंज डायनामाइट को सात विकेट से हराया।
सुल्तानगंज डायनामाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सात विकेट पर 119 रन बनाए। सुरजीत ने 22, राहुल ने 21 और नीरज ने 19 रन बनाए। कुरावली के नितिन मुकेश और राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरावली सुपर किंग्स ने 10.1 ओवर में तीन विकेट पर 121 रन बनाकर मैच जीत लिया। नितिन मुकेश ने 42, रोहित ने 36 और विपिन ने 24 रन बनाए। सुल्तानगंज के शिवम ने दो विकेट लिए।
नितिन मुकेश को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग रवि सिंह और रवि कुमार ने, स्कोरिंग राम दीक्षित और पवन चौहान ने की। मैच का आंखों देखा हाल दीपक पांडेय ने सुनाया।