फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर्मचारियों के हित में अग्रणी भूमिका निभाएगी यूनियन

Mon, 23 Dec 2024 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन ने चुनाव में हुई जीत के बाद सोमवार को रेलवे अस्पताल परिसर में स्वागत समारोह किया गया। समारोह में यूनियन की तीनों शाखाओं के मंत्रियों सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


संयुक्त शाखा मंत्री कैलाश चंद्र ने कहा कि आप सभी की मेहनत की वजह से ही यूनियन ने मान्यता प्राप्ति का चुनाव जीता है। अब रेल कर्मचारियों को किसी भी समस्या के लिए इधर-उधर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यूनियन उनकी समस्याओं का निदान कराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकारी मंडल अध्यक्ष सूबे सिंह मीना के नेतृत्व में संगठन ने जीत हासिल की थी।
इससे पूर्व रेलवे अस्पताल में आयोजित स्वागत समारोह में शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह और सतीश कुमार का संयुक्त शाखा मंत्री कैलाश चंद्र एवं शाखा उपाध्यक्ष मनोज मीना व उनकी टीम द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर रंजीत कुमार, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार, हैदर अली, योगेश कुमार, मीनू शर्मा, सारिका, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें