शिकोहाबाद। अनियंत्रित हुई कार ने बिजली के पोल समेत दुकान के बाहर खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित कार स्वामी ने थाना नगला खंगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
नगला खंगर के विकास बाजार निवासी रामगोपाल का आरोप है कि गत 26 दिसंबर की शाम उरावर की तरफ से आ रही एक कार ने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल में टक्कर मारी। जिससे बिजली के 3 पोल टूट गए। वहीं इसके बाद पीड़ित की दुकान के बाहर खड़ी हुई उसके छोटे भाई देवेंद्र की कार में टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अनिल कुमार निवासी ग्राम नगला खंगर सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं कार को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद