घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकालते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत संवाद
- फोटो : घायलों को एंबुलेंस से बाहर निकालते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। मैनपुरी रोड स्थित रामनगर के पास दो कारों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों कार में सवार दंपती, बेटा समेत कुल चार लोग घायल हो गए।
रविवार दोपहर एक कार मैनपुरी से शिकोहाबाद की ओर आ रही थी। जब कार मैनपुरी रोड स्थित रामनगर के पास पहुंची। तभी अचानक सामने से तेजगति से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार अमरेंद्र, उसकी पत्नी ऊषा देवी तथा बेटा प्रबल प्रताप निवासीगण मथुरा नगर, फिरोजाबाद एवं दूसरी कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ ही देर बाद सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। यहां हालत नाजुक होने के चलते घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया।