फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र

Wed, 30 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लालबत्ती की दावेदारी के लिए नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही जिले की राजनीति गर्म हो गई है। सपा के अधिकृत प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह यादव उर्फ छोटू ने दल बल के साथ नामांकन पत्र खरीदा तो सपा नेता सुल्तान सिंह भी नामांकन पत्र लेने पहुंचे।
विज्ञापन

 जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भले ही एक जनवरी को दाखिल हों लेकिन नामांकन पत्रों को खरीदने की शुरूआत बुधवार से प्रारंभ हो गई। बुधवार सुबह ग्यारह बजे जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी विजय प्रताप उर्फ छोटू जिला मुख्यालय पहुंचे। निर्वाचन कक्ष में एआरओ से नामांकन पत्र के चार सैट खरीदे। नामांकन पत्र लेने के दौरान उनके पिता एवं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, वार्ड संख्या 33 से जिला पंचायत सदस्य डीपी यादव वहीं बसपा के समर्थन से चुनाव जीते जिला पंचायत सदस्य सुनील चौहान व अवधेश कुमार बघेल उर्फ पपई के साथ ही सपा के कई नेता उनके साथ थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र शर्मा ने औपचारिकताएं पूरी कराईं। बात दें कि राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने जिले में लालबत्ती पर सपा के कब्जे की बात कही थी। विजय प्रताप को सपा सुप्रीमो ने सबसे मजबूत प्रत्याशी ठहराया और इसे पार्टी का अंतिम फैसला बताया। वहीं दूसरी ओर सपा के सुल्तान सिंह का नामांकन पत्र खरीदना रामगोपाल के निर्विरोध निर्वाचन की बात पर ग्रहण लगा रहा है। देर शाम विजय प्रताप उर्फ छोटू के खिलाफ नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही पार्टी में अंदरखाने खलबली मच गई। हर कोई आखिर पीसीयू के पूर्व चेयरमैन के नामांकन पत्र खरीदने की चर्चा करता दिखाई दिया। सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि सपा मुखिया के फैसले का विरोध करते हुए आखिर पार्टी में विरोध के स्वर क्यों गूंज रहे हैं। वहीं नामांकन पत्र खरीदने के दौरान छोटू के साथ गए बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पर बसपा जोन कोआर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने आलाकमान को बताकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें