फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य का सवेरा लेकर आएगा नया साल

Wed, 30 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष 2016 का आगाज सौभाग्य का सवेरा लेकर आएगा। यह दिन शुक्रवार, तिथि सप्तमी और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में शुरू हो रहा है। शुभ नक्षत्र और लग्न के कारण पूरा वर्ष लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।  ज्योतिषियों के अनुसार सुखद संयोग यह है कि नववर्ष की शुरुआत सौभाग्य और  शुभ योग से होने जा रही है। यह योग आर्थिक, व्यवसायिक और राजनीतिक क्षेत्र  में गति देना वाला साबित हो सकता है। इस वर्ष युवाओं को रोजगार के अवसर  अधिक मिलने के संकेत भी हैं। वहीं शुक्र और शनि की युति  देव कार्य में रुकावट का संकेत दे रही है। इससे धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन


मूलांक का गणित
श्री बिहारी जी मंदिर के मुख्य महंत पं. मुन्ना लाल शास्त्री बताते हैं कि 1-1-16 का मूलांक नौ है और वर्ष लग्न धनु है, जो नौ अंक वाला है। जिसका फल अच्छी नीतियां, आमदनी बढ़ने का संकेत और रोजगार आदि के अवसर में बढ़ोत्तरी है। भारत का विश्व पटल पर मान बढ़ने का  योग है। नए साल में अच्छा होने की उम्मीद की जा सकती है।


राजनीति और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का योग भी है। राजनीतिज्ञों का कद कभी बढ़ेगा तो कभी घटता दिखेगा। आरोप-प्रत्यारोप कम होने के बजाय बढ़ेगा। नए साल की शुरुआत में बन रहे योग की गणना से व्यवसायिक क्षेत्र को गति मिलने  की संभावना है। वर्ष की राशि कन्या है। योग बताते हैं कि हर आय वर्ग के लोगों की इस साल आय बढ़ेगी। उनको व्यवसाय करने का अनुकूल अवसर उपलब्ध होगा। विदेशी संबंधों में भी मजबूती के संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें