फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की हत्या कर संगम में फेंका था शव

Sat, 24 Jan 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चालक की हत्या कर ट्रक लूटने वाले परिचालक को उत्तर पुलिस ने गश्त के दौरान ककरऊ कोठी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी मौके से भाग गया। लूटे गए ट्रक को बनारस पुलिस ने लावारिस हालत में बरामद किया था।
विज्ञापन



पुलिस ने बताया कि कोतवाली उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला जैन नगर निवासी वेदप्रकाश का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। दो माह पूर्व आगरा निबौरा थाना क्षेत्र के गांव राजधर की ठार रामगढ़ निवासी पीपीराम पुत्र बाबूदयाल उनका ट्रक लेकर परिचालक सुनील कुमार निवासी ककरऊ कोठी के साथ बिहार गया था। उनके साथ सूरज पुत्र किशोरीलाल निवासी लौकीगढ़ी थाना नारखी भी था। बिहार में माल खाली कराने के बाद सभी फीरोजाबाद आ रहे थे।


रास्ते में सुनील ने सूरज के साथ मिलकर पीपीराम की हत्या कर शव को संगम में फेंक दिया और ट्रक लूट कर ले गए। ट्रक को बाद में बनारस में छोड़ दिया। जिसे बाद में पुलिस ने लावारिस हाल में बरामद किया था। चालक, परिचालक के गायब होने पर ट्रक मालिक वेदप्रकाश ने थाना उत्तर में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की विवेचना की तो घटना का खुलासा हो गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए। कोतवाल उत्तर का कहना है कि सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि सूरज की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें