फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीणावादिनी को नमन कर मांगा आशीष

Sat, 24 Jan 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुहागनगरी में वसंत पंचमी का पर्व स्कूल, कालेजों में धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक, शिक्षकाओं के साथ बच्चों ने हवन, यज्ञ में आहूति देकर सरस्वती मां को नमन किया।
विज्ञापन



ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में विश्वदीप सिंह, अशेषदीप सिंह, मधु सिंह, अनुपम शर्मा, वीरी सिंह परमार, साधना सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। हवन में आहुति प्रदान की गईं।
श्री गौरीशंकर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य दिनेश पचौरी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन, माल्यार्पण किया। राजकुमार, प्रबंधक उमाशंकर मिश्रा, निर्देशक कृपाशंकर मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य महेश बाबू ने यज्ञ किया। आचार्य संजीव कुमार ने विधिविधान से सरस्वती पूजन किया।
विज्ञापन



 प्रो. राजेंद्र सिंह सी.से. स्कूल में हवन पूजन किया गया। निदेशक डा. आरपी सिंह, प्रधानाचार्य डा. संतोष यादव, सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना, हवन यज्ञ में भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैय्यद मुशीर अली, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप, विनोद वाशिष्ठ थे।


जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली द्वारा मां सरस्वती का पूजन व प्रार्थना की। सभी सहेलियों ने पीले वस्त्र पहनकर वसंत उत्सव मनाया। अध्यक्ष प्रियंका जैन, संगीता गर्ग, उर्मिला बंसल, मृदुला जैन, सरिता मित्तल, अर्चना, शीतल, निधि, मंजुला, पूनम, डौली, मंजू मौजूद थीं। वहीं जलेसर रोड स्थित मां काली देवी मंदिर में भी आयोजन हुआ। महंत मूलचंद्र शर्मा ने मां सरस्वती के साथ सभी देव प्रतिमाओं का अभिषेक, श्रंगार व वसंती पोशाक धारण कराई। सुभाष वर्मा ने सभी साधु संतों को भोजन कराकर दक्षिणा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें