फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार मंडल ने खाद्य सुरक्षा विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 16 Sep 2025 07:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग कार्यालय पर व्यापारियों ने दिया धरना,ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
- व्यापारियों ने कहा, उत्पीड़न किए जाने से हैं परेशान, सड़कों को जाम करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो व्यापारी वर्ग धरना प्रदर्शन,आंदोलन के साथ पुतला दहन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर मंगलवार को महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों के द्वारा सैंपल के नाम पर गरीब एवं छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष अलकार कुरैशी ने कहा कि व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष मुनब्बर खान ने कहा कि व्यापारी का अहित बर्दाश्त नहीं है। युवा प्रांतीय मंत्री आकाश जैन ने कहा कि विभाग ने उत्पीड़न बंद नहीं किया तो फिर आंदोलन करेंगे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि न्यायिक अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व हैं। प्रशासनिक व्यस्तता के कारण जल्द फैसला नहीं सुना पाते हैं। व्यापारियों को भागदौड़ करनी पड़ती है। शीघ्र न्याय की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अभिहित अधिकारी चंदन पांडेय को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संचालन हरीशंकर राठौर ने किया। इस दौरान हरीशंकर अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,रमाशंकर दादा,स्वतंत्र गुप्ता.नरेश पंजाबी. सुशील जाट, रजनीश शर्मा आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें