फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भव्यता के साथ निकली प्रभु श्रीराम की बरात

Mon, 30 Sep 2024 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भव्य बरात शोभायात्रा तीन दर्जन से अधिक झांकियों के साथ निकाली गई। मार्ग में अनेक स्थानों पर आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समूचा शोभायात्रा मार्ग जनकपुरी की तरह नजर आ रहा था। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल से हजारों की संख्या में महिला पुरुष भगवान राम की बरातबरात को देखने को उमड़ पड़े।
विज्ञापन

सदर बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान राम की भव्य बरात शोभायात्रा की शुरूआत नगर विधायक मनीष असीजा, मेयर कामिनी राठौर, डीएम रमेश रंजन एवं एसएसपी सौरभ दीक्षित ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर एवं मुख्य डोले की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में शामिल ऊंट एवं घोड़ों के साथ-साथ विघ्न विनाशक भगवान गणेश का डोला आगे बढ़ना शुरू हो गया। इस डोले के पीछे बैंडबाजों की धुन गूंज रही थी। इसके पीछे काली अखाड़ों का प्रदर्शन के साथ अन्य झांकी शामिल थी। शोभायात्रा में एक रथ पर मां जानकी सखियों के साथ विराजमान थीं। वहीं आकर्षक ढंग से बिजली की सजावट से सजे डोले पर राजा दशरथ भरत शत्रुघ्न एवं गुरु वशिष्ठ के साथ विराजमान थे। सबसे अंत में मुख्य डोले पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम,लक्ष्मण के साथ गुरु विश्वामित्र के साथ विराजमान थे। मुख्य डोले के आगे बैंडबाजे अपनी भक्ति संगीत की धुन बजा रहे थे। काफी लोग थिरक रहे थे। मुख्य डोले के आगे
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव तदर्थ समिति के पदाधिकारी एवं नगर के गणमान्य नागरिक चल रहे थे।इनमें अध्यक्ष नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार, मेला अधिकारी एवं तहसीलदार सदर कृष्णाराज, डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव,रामबरातबरात संयोजक राजेश शर्मा,डा. मयंक भटनागर,डा.अमित गुप्ता,विजय कुशवाह,नीतेश अग्रवाल जैन,अनूप झा,सत्यवीर गुप्ता,पंडित वीनेश शर्मा,हरिओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया के साथ अन्य पदाधिकारी चल रहे थे। वहीं करबला कमेटी के हिकमत उल्ला खां समेत कई लोगों ने भी रामबरातबरात का स्वागत किया।
विज्ञापन




शोभायात्रा में ये झांकियां रहीं शामिल
भगवान राम बरात शोभायात्रा में श्री बांके बिहारी महाराज,शेर पर सवार मां दुर्गा,सर्शैय्या पर लेटे भीष्म पितामह,भगवान भोलेनाथ मां गंगा, शंकर पार्वती स्वयंवर, बाबा जाहरवीर,नंदी वाला रोड शो, राम लला रोड शो,राम दरवार,गंगा मइया, राधारनी,बाहुवली हनुमान , राजस्थानी लांगुरिया,खाटू श्याम की झांकी,मां कैला देवी दरवार, ब्रहमा विष्णु महेश, कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी की झांकी शामिल थीं।


काली अखाड़ों का प्रदर्शन रहा आकर्षक
राम बरात शोभायात्रा में शामिल काली अखाड़ों का प्रदर्शन सभी को आकर्षित कर रहा था। एटा की काली की टीम के साथ जिले सहित आस पास जिलों की काली की टीमें शामिल थीं।



वानर और राक्षसी सेना भी हुई शामिल

रामबरात शोभायात्रा के दौरान रावण की राक्षसी सेना के साथ ही भगवान राम की वानर सेना पवन पुत्र हनुमान के नेतृत्व में चल रही थी। दर्शकों को यह सेना काफी आकर्षित कर रही थी।



चाक चौबंद थी सुरक्षा व्यवस्था
रामबरात शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखाई दी। इस दौरान एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद,सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया,एसडीएम सदर कृतिराज,सीओ सदर के साथ ग्रामीण अंचल के कई थानों का फोर्स मुस्तैद था। राम बरात शोभायात्रा मार्ग की कई छतों पर भी पुलिस को जवानों को तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें