शिकोहाबाद। शहर में टप्पेबाजों का उत्पात बढ़ गया है। टप्पेबाजों ने एक महिला को अपना शिकार बनाया। टप्पेबाज महिला को बातों में फंसाकर नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला किला निवासी गुड्डी देवी बुधवार शाम ऑटो से नगला किला पालीवाल चौराहे के समीप गेहूं लेने के लिए आई थीं। महिला के अनुसार ऑटो में पहले से दो युवक बैठे हुए थे। जब महिला पालीवाल चौराहे के समीप ऑटो से उतरी, तो युवकों ने महिला को बातों में लेकर उसे 500 रुपये का नोट थमा दिया। नोट लेने के बाद महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। जिसके बाद टप्पेबाज महिला से नकदी और कुंडल तथा जंजीर लेकर चले गए। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर बृहस्पतिवार को पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि हमें इस मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद