फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पोस्ट ऑफिस में घोटाला...पोस्ट मास्टर ने 2.67 करोड़ रुपये का लगा दिया आईपीएल में सट्टा, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Thu, 13 Mar 2025 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पोस्ट ऑफिस में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। पोस्ट मास्टर ने ही सरकारी धनराशि आईपीएल में सट्टे पर लगा दी। मामला खुलने के बाद विभाग में हड़कंप मच हुआ है। पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
 
विज्ञापन
टूंडला रेलवे परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस - फोटो : टूंडला रेलवे परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला में रेलवे परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर ने ही 2.67 करोड़ रुपये घोटाला कर दिया। मामले में सहायक डाक अधीक्षक ने आरोपी तत्कालीन पोस्ट मास्टर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गबन की गई धनराशि सरकारी थी, जो विविध बचत योजनाओं की थी। इसमें उपभोक्ताओं का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


 

 

 

 

 

फिरोजाबाद डाकघर के सहायक अधीक्षक अजय दुबे ने बताया कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर अंतर्गत कोटला रोड टापाखुर्द निवासी रवि प्रकाश राठौर टूंडला रेलवे स्टेशन स्थित उप डाकघर में कार्यवाहक सब पोस्ट मास्टर (उप डाकपाल) के पद पर तैनात था। उसने छह जनवरी 2023 से 26 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में सरकारी बचत योजनाओं के 2.67 करोड़ रुपये का गबन कर लिया। पूरे मामले की जानकारी इस वर्ष जनवरी माह में हुई। तब पूरे मामले की जांच की गई।

ये भी पढ़ें-Holi 2025: ये है सोने की गुझिया...कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, प्री-ऑर्डर से हो रहीं तैयार; जानें खासियत

 

जांच में मामला सही पाए जाने के बाद उन्होंने आरोपी के विरुद्ध थाना टूंडला में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी उप डाकपाल पिछले वर्ष मई माह से ड्यूटी पर नहीं आया है। पोस्टऑफिस में एक पोस्टमास्टर, छह लिपिक, छह पोस्टमैन सहित कुल 16 कर्मचारी तैनात हैं। वर्तमान पोस्टमास्टर अनूप शर्मा का कहना है कि पब्लिक द्वारा जमा कराया पैसा सुरक्षित है। सरकारी बचत योजनाओं की धनराशि का गबन हुआ है। वहीं थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



 

तीन पोस्टऑफिस से किया आरोपी ने करोड़ों का गबन
रेलवे परिसर स्थित पोस्ट ऑफिस ही नहीं आरोपी पोस्ट मास्टर ने टूंडला चौराहा स्थित डाकघर, हजरतपुर डाकघर से उक्त करोड़ों रुपये का गबन किय है। डाक घर में जमा होने वाली धनराशि काे आराेपी ने खातों में जमा न कर खर्च कर लिया। आरोपी ने शुरू में हजारों रुपये और फिर एक से पांच-पांच लाख रुपये निकाले। सर्वाधिक एक बार में आठ लाख रुपये का गबन किया।

ये भी पढ़ें-दिहुली नरसंहार: 24 दिलतों की जिस गांव में हुई बेरहमी से हत्या, इस बार उत्साह से मनाएंगे होली...जानें क्या बोले
विज्ञापन

आईपीएल के सट्टे पर लगाया था सरकारी धन
करोड़ों की सरकारी धनराशि के गबन के आरोपी रवि राठौर के साथी कर्मचारियों की मानें तो वह आईपीएल पर सट्टा लगाने का शौकीन था। वह आईपीएल पर लाखों रुपये का सट्टा लगाता था। उस दौरान यह न पता था कि वह इतना पैसा कहां से लगा रहा है। मामले की पिछले वित्तीय वर्ष में गोपनीय जांच शुरू हुई उसके बाद ही पता चला कि वह करोड़ाें रुपये की धनराशि को आईपीएल मैचों पर लगा चुका था।

ये भी पढ़ें-TCS Manager Suicide: मानव का वो दर्द...बहन बोली-पुलिस पर पूरा भरोसा, पत्नी निकिता को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें