फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र की शिक्षक-छात्र संवाद कार्यशाला संपन्न

Mon, 15 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण मित्र द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में फीरोजाबाद के ब्रजराज सिंह इंटर कालेज, नगर के संत जनू बाबा स्मारक महाविद्यालय, नारायण महाविद्यालय, गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, न्यू गार्डेनिया पब्लिक स्कूल, पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर, माधौगंज से डीडी कॉन्वेंट और सिरसागंज से ब्राइट स्कालर्स एकेडमी के अध्यापक एवं छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

 इस दौरान संस्था अध्यक्ष किरण बजाज ने कहा ‘यदि हम शिक्षा एवं डिग्री प्राप्त कर समाज और देश का हित नहीं करते हैं, तो ऐसी शिक्षा बेईमानी हो जाती है। हमारे देश में गंदगी और कचरा निवारण की भयानक समस्या है। इस कारण मच्छर बीमारियां और प्रदूषण फैल रहे हैं और जल, जंगल, जमीन दूषित हो चुके हैं। कचरे ने हमारा पूरा जीवन विषाक्त कर दिया है। हमें दैनिक कार्यों की भांति ही सफाई और कचरे का प्रबंधन करना चाहिए। ज्ञान दीपक विद्यालय की डायरेक्टर एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. रजनी यादव ने स्वच्छता एवं कचरा व्यवस्थापन चुनौती एवं समाधान पर विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमें अपने शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों द्वारा बच्चों को कचरा अलग करने, कचरा कम करने और उसे पुन: चक्रित करने का प्रशिक्षण देना होगा। विभिन्न विद्यालयों से आए अध्यापकों ने कहा कि स्वच्छता एवं कचरा व्यवस्थापन चुनौती एवं समाधान से पर्यावरण शुद्ध करने के लिये हमें प्रयास करना होगा। अध्यापकों ने कहा कि हमें अपने विद्यालयों में सफाई को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं नेे कहा कि कचरा प्रबंधन को उद्योग का दर्जा दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम में आए विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों एवं छात्रों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस दौरान अनिल यादव, प्रवेश सिंह, रिषीकान्त, संजीव कुमार आचार्य, राजेश यादव, वर्षा, यादव, प्रभा चौधरी, सुमन सिंह, गुंजन चतुर्वेदी, ओमवीर सिंह, चौहान, मितेंद्र सिंह, दिलीप जादौन, ज्योति यादव, अंजना भदौरिया, शिवानी यादव, अर्चना यादव, खुशबू , राहुल, गौरव बंसल, इशांत, अनुराग जैन, मानसी, मेघा, अनुष्का, प्रियंका, सुमित, अश्वनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो परिचय- कार्यशाला में विचार विमर्श करते शिक्षक-छात्र व आयोजक। फोटो संख्यसा पी-103
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें