फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार छात्र को पालिका की गाड़ी ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
शिकोहाबाद- हादसे में मृत आशीष का फाइल फोटो। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर में बाइक लेकर निकले कक्षा 12 के छात्र को घर से कुछ दूरी पर मैनपुरी रोड पर लकी गेस्ट हाउस के समीप पलिका की गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पालिका की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

रमेश नगर निवासी आशीष (19) पुत्र राजवीर कश्यप कक्षा 12 का छात्र था। उसके पिता राजवीर रपड़ी में राजकीय यूनानी चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। बुधवार सुबह राजवीर ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी उन्होंने आशीष से बाइक को बाहर निकालने के लिए कहा। आशीष बाइक को बाहर निकालकर चलाने के लिए ले गया।
घर से कुछ दूरी पर कूड़ा लेकर आ रही पालिका की गाड़ी ने लकी गेस्ट हाउस के समीप उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी भगाकर ले गया। युवक को खून से लथपथ देख लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिजन और सीओ राजवीर सिंह प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि आशीष के पिता राजवीर की तहरीर पर पालिका की गाड़ी के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया7
विज्ञापन

----------
चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था आशीष
आशीष चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई शिवम, बहन शिवानी और छोटा भाई अर्पित है। छात्र की मौत के बाद भाई बहनों के साथ उसकी मां रेखा और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ईद के दिन युवक की मौत की खबर ने पूरे मोहल्ले को गमगीन कर दिया।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें