फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दरगपुर में माता के मंदिर में नेजों में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के गांव दरगपुर में नेजाओं में लगी आग बुझने के बाद देखते महिलासंवाद - फोटो : टूंडला के गांव दरगपुर में नेजाओं में लगी आग बुझने के बाद देखते महिला संवाद
विज्ञापन
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव दरगपुर स्थित माता के मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए नेजों में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। ग्रामीणों सबमर्सिबल आदि से आग को बुझाया गया।
विज्ञापन


घटना दोपहर एक बजे करीब की है। माता के मंदिर के सहारे छत पर लगे नेजों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग व धुआं उठता देख मंदिर पर सेवा करने वाले गांव के ही भगवान दास ने पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। मंदिर पर लगे नेजों में आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों पानी से भरी बाल्टियां, मटके आदि लेकर दौड़ लगा दी।
ग्रामीणों ने मंदिर के सहारे बंधे नेजों को खोलकर जमीन पर गिरा दिया और उसमें लगी हुई आग को पान आदि डालकर बुझा दिया। गनीमत रही कि आग से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। यदि सुबह के समय घटना होती तो मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु चपेट मे आ सकते थे। हिरनगांव चौकी प्रभारी पिंटू सैनी ने बताया कि जांच से पता चला है कि वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे। हो सकता है बच्चों से किसी तरह आग लग गई हो। आग बुझा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें