फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी रही मतदान की रफ्तार, नहीं दिखा उत्साह

Sun, 21 Feb 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के सात ब्लाकों में दो बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों पद के लिए मतदान हुआ। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने समूचे मतदान केंद्रों को छह जोन एवं 16 सेक्टरों में बांटकर अफसरों को तैनात किया था। मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर शाम को पांच बजे तक चला। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। जनपद में दो बीडीसी एवं 62 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव में 60.75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव नहीं होने के कारण जिले की काफी पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। आयोग ने रविवार को रिक्त 2563 ग्राम  पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव कराया। जिले में पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी निधि केसरवानी ने सात ब्लाकों के 62 मतदान केंद्रों को छह जोन और 16 सेक्टरों में बांटते हुए अफसरों को तैनात किया। मतदान की प्रक्रिया प्रात: सात बजे प्रारंभ हुई। सुबह वोटरों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दिया, लेकिन दोपहर के बाद मतदान की गति धीमी पड़ गई। अधिकांश बूथों पर कम मतदाता नजर आए। हालांकि ग्राम पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्यों का चुनाव काफी जद्दोजहद भरा था, लेकिन प्रशासन की कड़ाई के चलते बूथों पर मनमानी नहीं हो सकी। शाम तक मतदान का प्रतिशत 60 प्रतिशत तक ही पहुंच सका। मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल के साथ ही सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात एसडीएम एवं सीओ भी संवेदनशील बूथों पर राउंड लेते रहे।

बाक्स--
सातों ब्लाकों में मतदान का प्रतिशत
ब्लाक             प्रतिशत
फीरोजाबाद        61.04
मदनपुर        56.79
जसराना        64.15
हाथबंत        60.18
अरांव        67.00
नारखी        57.64
एका        58.11
------------------

इस तरह चढ़ा मतदान का प्रतिशत
9 बजे        17.71
11 बजे    -    40.00
एक बजे    -    50.85
तीन बजे    -    57.39
पांच बजे    -    60.75
---------------------

कड़ी सुरक्षा में रखी गईं मतपेटिकाएं
जनपद में शांतिपूर्ण चुनाव होने के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित ब्लाकों में रखवाया गया है। मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए सभी सातों ब्लाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


23 फरवरी को होगी मतगणना
जिले में पंचायत उपचुनाव में दो बीडीसी एवं 62 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव परिणाम 23 फरवरी को आएगा। टूंडला एवं शिकोहाबाद को छोड़कर सभी सात ब्लाकों में मतगणना 23 फरवरी को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। प्रभारी अधिकारी कार्मिक, सीडीओ सुजीत कुमार ने बताया कि मतगणना कराने के लिए 14 गणना टीमों का गठन किया गया है, जो संबंधित ब्लाकों में 23 फरवरी को समय से पहुंचकर गणना कार्य कराएंगी।


इन ब्लाकों के इन गांवों में मतदान
फीरोजाबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य के वार्ड 64 आनंदीपुर करकौली और 28 जलोपुरा। ग्राम  पंचायत सदस्यों के लिए आलमपुर जारखी, उलाऊखेड़ा, लालऊ, मोहम्मदपुर  बिहारीपुर, जलोपुरा। हाथवंत में कनवारा, भकार, अहमदपुर मढ़ा, रीवा, ओड़मपुर, दारापुर रसैनी, शेखनपुर, फरिहा देहात, रखावली, बलीपुर तपस्या, बरथरा,  किरावली, हुसैनपुर जगे, घुनपई, बबाइन, नया बांस, भामई। नारखी में जामपुर, असन एवं डोरसा मोहम्मदपुर। मदनपुर में मई गदोखर, रुरिया स्वरूपपुर, सैंदलपुर, बछेला बछेली, खेड़ा खुर्द, उजरई, फतेहपुर नसीरपुर, लौहरई। जसराना में जमालीपुर और औरंगाबाद और एका में हथौली जयसिंहपुर,जैतपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें