फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में चल रही थी आयुध फैक्ट्री

Sun, 21 Feb 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ एसटीएफ और टूंडला पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की। टूंडला से सटे गांव चुल्हावली में निर्माणाधीन मकान के अंडरग्राउंड में हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मकान से बड़ी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया। मामले में पुलिस ने मकान स्वामी और एक नाबालिग सहित हथियार बनाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में पांच बिहार मूल के हैं। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

 जानकारी के आधार पर टूंडला पहुंची लखनऊ एसटीएफ ने रविवार को हजरतपुर के पास एक नाबालिग को देशी पिस्टलों के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चुल्हावली स्थित निर्माणाधीन मकान में फैक्ट्री चलने की बात कही। इस पर एसटीएफ और टूंडला पुलिस ने पीएसी के साथ मकान की घेराबंदी कर ली और मकान से मकान स्वामी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मकान के अंडरग्राउंड में हथियारों का जखीरा बरामद किया। इसके साथ ही अंडरग्राउंड में खराद मशीन, बैल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने राजा का ताल और एटा के जलेसर क्षेत्रों में भी असलाह बनाने और बेचने का काम करने वालों को पकड़ने के लिए दबिशें दी लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। गिरफ्तार बदमाशों में मकान मालिक पवन यादव निवासी चुल्हावली, टूंडला, आफताब निवासी चुरंबा, बिहार, खालिद, तौफीक आलम निवासी गांव मिर्जापुर, बर्धा थाना मुफासिर, मुंगेर बिहार, मोहम्मद तस्लीम निवासी हरजरत गंज खान का मोहल्ला, थाना बाड़ा कासिम बाजार, मुंगेर बिहार, रुस्तम खान निवासी हजरतगंज खान का बाड़ा, मोहल्ला खानक छोटी मस्जिद के पास, कासिम बाजार, मुंगेर बिहार, सुरेंद्र सिंह जाटव निवासी प्रेमपुर, टीकरी, थाना नगला सिंघी, फीरोजाबाद, जावेद निवासी कश्मीरी गेट फीरोजाबाद बताया।

मकान में थी सारी सुविधाएं थीं
टूंडला (ब्यूरो)। जिस मकान के अंडरग्राउंड में हथियार बनाने की फैक्ट्री थी। वह बाहर से बंद मकान दिखाई देता था, लेकिन अंदर सारी सुविधाएं थीं। कमरों में डबल बेड पडे़ थे। फ्रिज, ओवन, हीटर, मनोरंजन के लिए टीवी आदि सभी कुछ था।
विज्ञापन


सारा घर खंगालने पर ही मिल सका था अंडरग्राउंड
टूंडला (ब्यूरो)। छापेमारी के दौरान पुलिस को न तो तो बदमाश मिले और हथियार। सघन जांच के बाद पुलिस को मकान में तहखाना मिला। यहां बदमाशों के साथ ही हथियारों का जखीरा मिला।

अंडरग्राउंड से मिली 25 देशी पिस्टलें
टूंडला (ब्यूरो)। पुलिस को मौके से 25 पिस्टलें बनी और अधबनी मिली हैं। इन पिस्टलों में 9 एमएम और 32 बोर की अधिक है। साथ ही मैग्जीन बनाने का सामान भी मिला। वहीं बड़ी मात्रा में कच्चा माल और हथियार बनाने की अत्याधुनिक मशीनें भी मिली।

 एसटीएफ लखनऊ और टूंडला पुलिस ने चुल्हावली गांव में एक मकान के अंडरग्राउंड से हथियारों का जखीरा पकड़ा है। मकान के अंडरग्राउंड में बिहार के बदमाशों द्वारा देशी पिस्टल बनाने का कार्य किया जा रहा था। मकान में लगीं मशीनों को खोदवाकर निकलवाया जा रहा है। अन्य स्थानों पर गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रहीं हैं। गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के आतंकी संगठनों से जुडे़ होने की संभावनाएं नहीं हैं, फिर भी पूछताछ और बिहार से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश यादव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें