फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी में गूंजा सनातन धर्म और संस्कृति का जयघोष

Thu, 19 Feb 2026 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के आरबीआई मिश्रा मैरिज होम में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने सनातन संस्कृति की रक्षा व एकता का संकल्प लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद महाराज जी ने किया। उन्होंने कहा, सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति है। महाभारत के प्रसंगों की चर्चा करते हुए समाज को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कहा, हिंदू सब भाई-भाई हैं। उन्होंने आपसी भेदभाव मिटाकर संगठित होने का आह्वान किया। वहीं, डॉ. पीयूष शर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में आरएसएस समाज के लिए एक कवच का काम कर रही है, जो धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। इस दौरान हरिओम, शुभम, सचिन मिश्रा, देवदत्त, मुकेश, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें