फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत पर गईं बहनों ने युवकों पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गईं तीन बहनों के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने अभद्रता की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर बहनों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन बहनें, जोकि दलित समाज से हैं, वह खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थीं। तभी गांव के ही दो युवकों ने मिलकर तीनों बहनों को बदनीयति के चलते पकड़ लिया। तीनों पीड़िताओं के भाई का आरोप है कि उसकी बहनों के साथ आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट एवं छेड़छाड़ की। युवतियों ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर जब उनका भाई उन्हें बचाने के लिए पहुंचा, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीचबचाव कराने आईं युवतियों की चाची को भी मारा पीटा। पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर अपने परिजनों एवं समाज के लोगों के साथ पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर करु एवं नेता सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें