फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार का खोखा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहल्ला वासियों के लिए परेशानी का कारण बने एक अवैैध अतिक्रमण को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौके पर कार्रवाई कर हटवा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत उप नगर आयुक्त से की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को समाधान दिवस के दौरान प्रेम नगर पानी की टंकी के पास सैलई निवासी शिकायतकर्ता महिलाएं नगर निगम पहुंची। महिलाओं का आरोप था कि घनी आबादी वाली बस्ती में सार्वजनिक सड़क पर एक व्यक्ति ने खोखा रख लिया है। शाम के समय खोखा पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है।
जन शिकायतों की सुनवाई कर रहे उप नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल जीएम खान के नेतृत्व में टीम को मौके पर भेज जांच कराई। महिलाओं की शिकायत सही पाई गई। जिस पर प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई कर सड़क पर खोखा रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार रोहन सिंह का खोखा हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें