फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर्मचारियों ने पालिका पर लगाया समझौते का अनुपालन न करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डिप्टी सिंह वाल्मीकि के नेतृत्व में मंगलवार को सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नौ सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने पालिका प्रशासन पर समझौते का अनुपालन न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। प्रमुख मांगों में रजनीश यादव बाबू को सफाई विभाग से हटाया जाए। महिला सफाई कर्मचारियों से केवल झाड़ू से सफाई का कार्य कराया जाए। दो हल्कों का सफाई कार्य सफाई कर्मचारियों से कराया जा रहा है। कर्मचारियों से पूर्व की भांति सफाई कार्य कराया जाए। शिक्षित सफाई कर्मचारियों का प्रमोशन किया जाए। ठेका सफाई कर्मचारियों के पीएफ का पैसा जमा कराया जाए। इस अवसर पर रामौतार वाल्मीकि, दुलारे वाल्मीकि, प्रमोद वाल्मीकि, रामचंद्र, रंजीत, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें