टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव लांघी खुर्द निवासी रामहरी उर्फ नैना शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे करीब गांव के ही धनपाल सिंह की दुकान पर सामान लेने गया था। आरोप है कि दुकानदार धनपाल उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धनपाल ने अपने गुर्गों को बुला लिया और मिलकर रामहरी की खूब पिटाई कर दी।
पिटाई होते देख रामहरी की मां व भाभी उसे बचाने आईं तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। घायल रामहरी के भाई सुनील ने धनपाल, महेश, सोमवीर व रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।