फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तीखे किए सर्दी के तेवर

Tue, 19 Jan 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश, तेज हवाओं के साथ मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोग घरों से बाहर तक निकलने में डर रहे हैं। सर्द हवाओं के कारण तापमान पांच डिग्री से भी नीचे आ गया। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम में और भी तल्खी बढ़ा दी। हर कोई सर्दी से बचाव का इंतजाम करता दिखाई दिया। सुबह छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्क्ूल पहुंचे। गलन भरी सर्दी के कारण अभिभावक भी प्रशासन से स्कूलों में अवकाश की घोषणा की मांग करते दिखे।
 मंगलवार को शीत लहरों के कारण आम दिनों की अपेक्षा सर्दी बढ़ गई। मकर संक्रांति के बाद से मौसम लगातार बदला। पहले शीतल हर, फिर घना कोहरा और सोमवार की देर रात बारिश के साथ चली हवा सेे गलन भरी सर्दी पैदा कर दी। लोग सर्दी से बचाव करते दिखे। रैन बसेरा में सोने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण रैन बसेरों में पानी भर गया, जिस कारण गरीबों को बारिश और ठंड में रात गुजारनी पड़ी। सर्दी ऐसी थी कि ओवरब्रिज के नीचे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के निकट दिन में भी अलाव जलते दिखे। अधिक सर्दी के कारण और दिनों की अपेक्षा भीड़ भी कम नजर आई। दो दिन हुई बारिश से किसानों को चिंता सताने लगी। हाल ही ें अधिकांश किसानों ने गेहूं की फसल में पानी लगा दिया। अधिक बारिश हो गई, तो पूरी फसल खेतों में बिछ जाएगी। साथ ही आलू की अगैती फसलों की खुदाई का काम भी प्रभावित होगा। आलू की फसल में झुलसा रोग लगने की भी संभावना है।
विज्ञापन


सर्दी अधिक होना गेहूं के साथ अन्य फसलों के लिए लाभकारी है। अत्यधिक बारिश हुई तो फिर किसानों को परेशानी हो सकती है। हालांकि थोड़ी बारिश और हो जाए, तो फसलों को पानी देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अखिलेश पांडेय
जिला कृषि अधिकारी फीरोजाबाद।

बदले मौसम से आलू में ब्लाइट रोग लगने की संभावना है। इसलिए आलू उत्पादक किसान फफूंदी नाशक (मैंको जेब या कॉपर ऑक्सीफ्लोराइड) का छिड़काव कर दें। बैंगन, टमाटर एवं मिर्च की फसल में फफूंदी नाशक व कीट नाशक दवा का छिड़काव करें।
बलजीत सिंह
जिला उद्यान अधिकारी फीरोजाबाद।
---
मंगलबाजार में में गरम कपड़ों की बिक्री
शीतलहर में इजाफा होने के साथ मंगलबाजार चमक उठा। बाजार में खरीददारी करने वालों की काफी भीड़ रही। लोग गरम मोजा, इनर, लोअर, स्वेटर, जर्सी, जैकेट खरीदते नजर आए। शाम तक बाजार में भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन


डीएम से शीतकालीन अवकाश की मांग
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रणबहादुर सिंह यादव की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक स्कूल रूपसपुर पर हुई। इसमें महामंत्री आनंद प्रकाश श्रोत्रिय ने कहा भीषण सर्दी एवं शीत लहर के कारण ग्रामीण अंचल से शहर में पढ़ने आने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। गरीब बच्चों के पास संसाधन न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित करना चाहिए। शिक्षक नेताओं ने डीएम से कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश किए जाने की मांग की। मांग करने वालों में ओपी यादव, सतीशचंद्र यादव, अशोक, ब्रजपाल, खेतपाल, रमन गुप्ता, जमीरुद्दीन, असद मोहम्मद, टीकम सिंह, नाजिर अली, शिवेंद्र भूपेंद्र ंसिह,उदयवीर ंसिह,मनोज शर्मा,योगेश शर्मा, राजकुमार, सुभाष,रवींद्र श्रोत्रिय,आनंद शर्मा आदि शामिल थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें