फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मक्खनपुर में विधि छात्र का मोबाइल छीनकर बाइक सवार लुटेरे फरार

Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
मक्खनपुर। मक्खनपुर कस्बे में बाईपास के पास बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक विधि छात्र के साथ लूट की घटना हुई है। एक बाइक पर सवार दो लुटेरे छात्र के हाथ से कीमती मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 6 बजे बिल्टीगढ़ चौराहा ओवर ब्रिज के नीचे हुई। मयंक प्रताप धनगर निवासी जरारी बघेल, हाल निवासी नए बाईपास ओवर ब्रिज के पास, मक्खनपुर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे।

मयंक के पिता द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार उसी समय एक बाइक पर सवार दो लुटेरे पीछे से आए। उन्होंने चलते में ही मयंक प्रताप को धक्का मारकर उनके हाथ से मोबाइल लूट लिया और तेजी से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर दर्ज कर ली है। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें