फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालिब नगर में पुरानी ईंटों से बना दी सड़क

Wed, 10 Feb 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से विकास कार्यों के नाम पर जनता से मजाक किया जा रहा है। अफसरों की गैर मौजूदगी में ठेकेदार पुरानी ईंटों से ही सड़क को बना दे रहे हैं। कहीं पर चंद दिनों पहले बनी सड़कें धंस रही हैं। डीएम से की गई शिकायत की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

 शासन से प्राप्त करोड़ों की धनराशि से नगर निगम प्रशासन शहर में विकास कार्य करा रहा है, लेकिन निगम के ठेकेदार अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये को ठिकाने लगाने में लगे हैं। यह बातें सपा नेता सरफराज खान ने तीन दिन पूर्व डीएम को लिखित में की गई शिकायत में सामने आई। गालिब नगर, राही नगर में हाल ही में सड़क बनाई गई। जहां पर पुरानी ईंटों को लगाकर पेमेंट नई ईंट को लिया है। वहीं कई स्थानों पर तो सड़कें जगह-जगह से धंस गई हैं। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह मामले की जांच को पहुंचे। उन्होंने गालिब नगर में देखा कि कुछ दिन पूर्व में बनाई गई सड़क में पुरानी ईंटों का प्रयोग हुआ है। जबकि टेंडर नई ईंटों का कराया। राहीनगर गली नं. चार में सड़क निर्माण में बेहद घटिया इंटर लाकिंग टाइल्स का प्रयोग किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट ने घटिया निर्माण पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें