फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रुक-रुककर होती रही बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी

Tue, 01 Jul 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सोमवार को बारिश के कारण दाऊदयाल कालेज के समीप जलभराव। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को रुक-रुककर बारिश का क्रम चलता रहा। बारिश होने के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं पूरे दिन मौसम सुहावना होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शाम को भी बारिश होने के कारण लोग बाजार से जल्दी दुकान बंद करके घर को रवाना हो गए।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज पिछले दो दिनों से बदला हुआ है। दो दिन से काली घटाएं घिरी रहने के कारण धूप कम ही निकल रही है। सोमवार को सुबह रिम-झिम बारिश का क्रम प्रारंभ हो गया। सुबह नौ बजे के करीब तेज बारिश होने के साथ शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया। दिन में भी कभी धूप तो कभी छांव का क्रम चलता रहा। हल्की बारिश होने पर लोग आवश्यक काम निपटाते दिखाई दिए। इधर शाम को काली घटाएं करीब साढ़े सात बजे बरसना प्रारंभ हो गई। शाम को बारिश होने के साथ बाजार में दुकानदार भी दुकानों को जल्दी बंद करके अपने घरों को रवाना हो गए। दुकानदारों को घर भीगते हुए जाने को मजबूर होना पड़ा। वैज्ञानिक डा. सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार को भी घटाएं घिरने के साथ बारिश होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह बदला मौसम किसानों को धान के साथ मिर्च की फसल की रोपाई के लिए खेतों को तैयार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन


कहां कितनी हुई बारिश...
फिरोजाबाद तहसील-2.20 मिमी
शिकोहाबाद तहसील-15.30 मिमी
टूंडला तहसील -35.00 मिमी
सिरसागंज तहसील-00.00 मिमी
जसराना तहसील-5.30 मिमी
कलेक्ट्रेट मुख्यालय-2.20 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें