फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रेलवे के महाप्रबंधक ने किया टूंडला-हरदुआगंज रेलखंड का विंडो निरीक्षण

Wed, 29 Jul 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला-हरुदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंहरेलवे - फोटो : टूंडला-हरुदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण करते रेल महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह रेलवे
विज्ञापन
टूंडला। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने बुधवार को टूंडला–हरदुआगंज रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेल परिचालन और संरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेशपाल सिंह बुधवार सुबह 7:25 बजे करीब मगध एक्सप्रेस में लगे विशेष सैलून से टूंडला स्टेशन पहुंचे। यहां डिप्टी सीटीएम अमित आनंद व अन्य अधिकारियों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। यहां से उन्होंने विशेष निरीक्षण यान से हरदुआगंज यार्ड तक विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यार्ड की परिचालन क्षमता, रेल पथों (ट्रैक्स) की स्थिति, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, अनुरक्षण कार्यों और संरक्षा मानकों को बारीकी से परखा। विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने अलीगढ़ रनिंग रूम का निरीक्षण कर वहां लोको पायलटों और क्रू मेंबर्स के लिए उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता और रखरखाव की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तदोपरांत, अलीगढ़-डावर रेलखंड की विंडो ट्रेलिंग करते हुए उन्होंने टीएचडीसी साइडिंग, डावर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने माल यातायात की व्यवस्थाओं और परिचालन प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए ताकि माल परिवहन को अधिक कुशल और सुरक्षित बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) मनीष शर्मा, सचिव अखिल शुक्ला, अविलय यादव सहित उत्तर मध्य रेलवे तथा प्रयागराज मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें