ट्रामा सेंटर में मरीज के तीमारदारों को समझाते चौकी इंचार्ज। वीडियो ग्रैव
- फोटो : ट्रामा सेंटर में मरीज के तीमारदारों को समझाते चौकी इंचार्ज। वीडियो ग्रैव
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला गिरधारी निवासी मालती को बुधवार दोपहर जहरीले सांप ने डस लिया था, जिससे वह अचेत हो गईं। परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां मरीज के पास जाने को लेकर अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। परिजन ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे वहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया। वहीं, चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मरीज को आगरा रेफर कर दिया, जहां अब उनकी हालत में सुधार है। संवाद