आश्वासन देने के बाद समाप्त किया धरना
- फोटो : अमर उजाला
युवक हत्याभियुक्तों की गिरफतारी की मांग को लेकर शुक्रवार को मृतक के परिवारीजन थाना के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना पर धरना स्थल पर पहुंचे सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
गंगा नगर निवासी रंजीत बघेल (20) पुत्र देव सिंह अपने पिता के साथ मैनपुरी तिराहा पर हलवाई की दुकान करता था। 12 जनवरी की रात में उसकी हत्या कर दी। हत्यारों ने उसे फोन करके बुला लिया था। दूसरे दिन सुबह मैनपुरी रोड पर ग्राम बनीपुरा के निकट आलू के खेत में रंजीत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हत्या के 50 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर परिवारीजनों में रोष व्याप्त था। इससे गुस्साई मृतक की मां, पिता देव सिंह , विधवा रेनू, बहनें व अन्य रिश्तेदार थाना के सामने बैनर लगाकर भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस की लापरवाही पर नाराजगती जताते हुए कहा कि जब तक हत्यारोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, धरन प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। सूचना पर पहुंचे सीओ अजय कुमार व प्रभारी निरीक्षक सोमपाल सैनी धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर सीओ ने आरोपी को 15 दिन में गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर धराना समाप्त किया।