फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राम मंदिर की स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर हुआ कार्यक्रम

Fri, 23 Jan 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फोटो 25 खैरगढ़ में जलाए गए 5100 दीप रोशनी बिखेरते हुए। संवाद
विज्ञापन
जसराना। आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर कस्बे में 25 जनवरी को हिंदू सम्मेलन होगा। लैंड डेवलपमेंट बैंक (एलडीबी) के निवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलकमल यादव के कार्यक्रम में पूजा के प्रसाद बांटा गया। मां कामाख्या धाम के पीठाधीश महेश स्वरुप ब्रह्मचारी ने बताया कस्बा में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस दौरान डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत, राजीव गुप्ता, नवीन शिवहरे, मुनेंद्र चौहान, राहुल यादव, अमित मोहन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




5100 दीपों की रोशनी से जगमगाया खैरगढ़
खैरगढ़। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर कस्बा खैरगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली जैसा माहौल रहा। श्री बाल रामलीला कमेटी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला मैदान में 5100 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

उत्सव की शुरुआत अखंड रामचरितमानस पाठ के साथ हुई। शाम को रामलीला मैदान में रंगोली बनाई गई और विहिप के जिलाध्यक्ष दीपक सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। खैरगढ़ ही नहीं, बल्कि ग्राम नगला हिम्मत स्थित माता पथवारी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर माता रानी को भोग लगाया। इसके अलावा विकासखंड हाथवंत के ग्राम प्रतापपुर और हाथवंत में भी ग्रामीणों ने घरों और मंदिरों में दीप जलाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर चेतन शर्मा, विनीत गुप्ता, अंशुल गुप्ता, और आरिफ खान सहित भारी संख्या में रामभक्त और कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन




बाग वाली माता मंदिर पर बांटा गया प्रसाद

एका। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एका स्थित बाग वाली माता मंदिर के पास प्रसाद वितरण (भंडारा) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शंकर कुशवाहा और उनकी टीम ने सेवा भाव से राहगीरों और भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर पूरन सिंह, राजबहादुर, चंद्रपाल और डोरी लाल कुशवाहा ने व्यवस्थाएं संभालीं। संवाद



राममंदिर के प्रतिष्ठा दिवस पर हुए कार्यक्रम

फिरोजाबाद। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस की वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को रामभक्तों द्वारा भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का साथ बूंदी का वितरण किया।



कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हवन पूजन के साथ हुआ। श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ रामध्वज फहराया गया। रामभक्तों के द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भजनों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। समापन पर आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से राम प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा उर्फ नारायण, बसंत सक्सेना, राकेश गुप्ता, वासुदेव उर्फ बिल्लू,अचल सिंह, लाला राम गुप्ता सहित काफी ग्रामीण मौजूद थे।

फोटो 25 खैरगढ़ में जलाए गए 5100 दीप रोशनी बिखेरते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें