फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
गुरुद्वारे से निकाले गए नगर कीर्तन में चलती श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिक्ख पंथ के प्रवर्तक महान गुरु नानक देव का 553 वां प्रकाशोत्सव के मौके पर सिंधी समाज द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी में आरएसएस के विभाग कार्यवाह प्रमोद एवं सह विभाग कार्यवाह बृजेश की उपस्थिति में संघ कार्यालय पर पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। प्रभातफेरी मार्ग पर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा करने के साथ रंगोली सजाई गई।
विज्ञापन

गुरु नानकदेव के 553 वें प्रकाशोत्सव के मौके पर रविवार को सुबह 6.30 बजे संत कंवरराम दरबार आर्यनगर से समाजसेवी नानकचंद्र वासवानी व गोविंद तीर्थानी, मोहन सोनी के नेतृत्व में सिंधी समाज ने प्रभातफेरी निकाली। भजन कीर्तन करते हुए महिला पुरुषों की टोली चल रही थी। प्रभातफेरी वाले मार्ग पर कई स्थानों पर रंगोली सजाने के साथ ही पुष्पवर्षा करके स्वागत की तैयारी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से की गई थी।
प्रभात फेरी जैसे ही संघ के विभाग मुख्यालय चंद्राभवन पर पहुंची तो यहां विभाग प्रचारक प्रमोद एवं सह विभाग कार्यवाह ब्रजेश की मौजूदगी में संघ के पदाधिकारियों ने प्रभातफेरी का पुष्पवर्षाकर स्वागत किया। इस दौरान सभी को जलपान कराया गया। इसके साथ बर्फखाना चौराहा, सेंट्रल सिनेमा का चौराहा, विवेकानंद चौराहा पर भी स्वागत करने के साथ आतिशबाजी चलाई गई।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में पार्षद विजय शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव ताऊ के अलावा प्रदीप सह महानगर संघ चालक, महानगर कार्यवाह गौरव, अभिषेक सह महानगर कार्यवाह, जितेंद्र महानगर विद्यार्थी प्रचारक, प्रमोद राजपूत, राजीव, अंकित, शिवम, देवांश, विनोद, शुभम, ललित शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें