फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली महर्षि बाल्मीकि की शोभायात्रा

Sun, 01 Nov 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। शुभारंभ लक्ष्मी बाल्मीकि ने महर्षि बाल्मीकि की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


बाल्मीकि शोभायात्रा शनिवार सायं साढ़े सात बजे गुलाबनगर बाल्मीकि बस्ती से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे गणेशजी की झांकी थी। उसके पीछे हनुमानजी की झांकी अपनी अलग छटा बिखेर रही थी। इसके बाद नंदी पर सवार शंकरजी की झांकी थी। शंकरजी की के साथ ही चल रही हल्ला गाड़ी पर युवा पूरे जोश के साथ थिरक रहे थे। इसके पीछे लवकुश सीताजी की झांकी लोगों को बेहद आकर्षित कर रही थी।

इसके अलावा अन्य झांकियों सहित कुल छह झांकियां व पांच हल्ला गाड़ियां थी। आखिर में महर्षि बाल्मीकि का मुख्य डोला था, जिसके आगे बैंड मधुर धुन छोड़ता हुआ चल रहा था। महिलाएं मंगलगान करतीं हुई चल रही थीं। शोभायात्रा गुलाबनगर बाल्मीकि बस्ती से तेलमिलरोड, नईबस्ती, राजकीय बालिका इंटर कालेज, रेलवे हास्पिटल, रेलवे कालोनी होती हुई बाल्मीकि आश्रम फ्रेंड्स क्लब पर समाप्त हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा के अध्यक्ष शैलेंद्र बाल्मीकि, महासचिव रोनक मेवाती, कोषाध्यक्ष शेखर चौहान, सुनहरीलाल मेवाती, बाबूलाल पाथरे, रमेश भारती, बाबूलाल मेवाती, लालजीत मेवाती, टालटा प्रसाद, नौरंगीलाल, प्रेमपाल चौहान, बंसतलाल खरे, सतीश पाथरे, कोमल बाल्मीकि, चंदन बाल्मीकि, संजीव मेवाती, रोशनलाल चौतेले, राकेश खरे, राजमोहन खरे, होतीलाल हितैषी, जयकुमार हीरो, विप्लववीर सिंह, सुरेंद्र पाथरे, नंद किशोर आदि थे।  
विज्ञापन

फोटो-टूंडला में बाल्मीकि शोभायात्रा में मुख्य डोला व अन्य झांकियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें