जसराना। जसराना को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए बिजलीघर का लोकार्पण सांसद अक्षय यादव द्वारा किया गया। सांसद अक्षय यादव ने कहा कि अब जसराना को निर्बाध सोलह घंटे की आपूर्ति दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
शनिवार को जसराना में 33/11 केवी विद्युत उपसंस्थान का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि सांसद अक्षय यादव ने कहा कि सपा सरकार द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजलीघर के आरंभ होने से कसबा के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल चलाने से नहीं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से जनता को लाभ होगा। विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा जाति, धर्म, वर्ग से उठकर राजनीति की है। जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डा. सनिलकुमार वर्मा, शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सिरसागंज विधायक प्रतिनिधि छोटू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वीरेंद्र सिंह यादव एक्सईएन प्रमोद द्विवेदी, एसडीएम राजेश सुमन, जेई दिनेश चंद्र मिश्रा के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर, नगर अध्यक्ष जमालुद्दीन कुरैशी रहे।
विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण
सिरसागंज। शनिवार को ब्लाक मदनपुर के ग्राम सलेमपुर व उखरेंड में बने नवनिर्मित विद्युत सब स्टेशनों का लोकार्पण सिरसागंज विधायक हरिओम यादव और शिकोहाबाद विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर ठा. प्रदीप सिंह, रामहरी यादव, लव यादव, संजू यादव, डीपी यादव, राधाकिशन राजपूत, नीरज बेडिया, लालजी तौमर आदि ने विधायकाें का माला पहनाकर स्वागत किया।