फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पेटीज दुकानदार के भाई ने रची थी लूट की फर्जी कहानी

Sun, 13 Jul 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पांच दिन पूर्व पेटीज कर्मचारी के साथ हुई फर्जी लूट का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पेटीज दुकानदार के भाई ने कर्मचारियों के साथ मिलकर लूट की फर्जी कहानी तैयार की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


रसूलपुर के शीतल खां रोड निवासी मोहम्मद शहबाज की रसूलपुर में पेटीज की दुकान है। उन्होंने 8 जुलाई को शिकोहाबाद पुलिस को कर्मचारी के साथ लूट की तहरीर दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि भूड़ा नहर पुल से स्टेशन की ओर दोपहर डेढ़ बजे करीब बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारी फैज से 10,800 रुपये लूट लिए थे। वारदात की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने सूचना पर शनिवार देररात एनडी कॉलेज के मैदान के समीप से फैज, सादिक निवासीगण कश्मीरी गेट तथा शारिक निवासी शीतल खां रोड रसूलपुर को गिरफ्तार किया। उनसे लूटी गई रकम बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कर्मचारी के साथ लूट नहीं हुई थी, बल्कि पीड़ित के भाई शारिक ने ही कर्मचारी और उसके साथी संग मिलकर फर्जी लूट की स्क्रिप्ट तैयार की थी।




चाकू समेत युवक गिरफ्तार

शिकोहाबाद। पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित छैंकुर के समीप से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से तलाशी के दौरान अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम रीशू निवासी सांती थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद बताया है। उसको पुलिस ने जेल भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें