टूंडला में बैठक करते सनातन एकता पदयात्रा के पदाधिकारी
टूंडला। सनातन एकता पदयात्रा के पदाधिकारियों ने बुधवार को एटा रोड नगला सिकंदर स्थित रामसिंह विद्यालय में बैठक की। इसमें बाबा बागेश्वर की दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा को भव्य बनाने पर चर्चा की गई।
सहयोगी विशाल शर्मा ने बताया कि बागेश्वर बालाजी की सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यानी मंदिर से निकाली जाएगी। दशहरा मैदान फरीदाबाद, सीकरी, पलवल, मीतरोल, बनचारी, कोटवन बॉर्डर, वेकमेड इंड कंपनी, राधा गोविंद मंदिर और 10वां पड़ाव चारधाम छटीकरा से होती हुई श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावन पर समाप्त होगी।
भाकियू भानु के शीलू सिकरवार ने 6 नवंबर को श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में छतपुर स्थित मां कात्यानी मंदिर पहुंचने और पत्रयात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया। बैठक में विशाल सिंह सिसोदिया, कौशलेंद्र सिंह सिकरवार, देवेंद्र सिंह, सोनू चौहान, उपेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद