बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
फरिहा के गांव पिलख्तर फतेह निवासी हरकेश यादव (50) पुत्र रामसेवक यादव विगत एक माह से बीमारी के कारण मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार रात हरकेश ने गांव के बाहर पेड़ पर फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो चीखपुकार मच गई। जानकारी पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पर कोतवाल फरिहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल फरिहा ने बताया कि वृद्ध ने जिस पेड़ पर लटकर आत्महत्या की थी, उस पेड़ के नीचे उसकी चप्पल और लौटा भी रखा था। मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई थी तो उसने बताया था कि वृद्ध पिछले एक माह से मानसिक रूप से परेशान था। उसका एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज भी कराया जा रहा था।