फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव में दूर रहे अफसर दें स्पष्टीकरण

Tue, 31 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
गोद लिए गांव में दूर रहे अफसर दें स्पष्टीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुपोषण मिटाने को गोद लिए गांवों में अफसरों के नहीं जाने पर भड़की जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं मिले बजट को खर्च नहीं किए जाने पर गुस्सा जताया। चेताया कि ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने कुपोषण मिशन की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान पता चला कि कुपोषण मिटाने के लिए गोद लिए गांवों में जिलास्तरीय अफसरों के नहीं जाने पर गुस्सा जताया। फीरोजाबाद महिला अस्पताल में बच्चों को घर लाने ले जाने,  जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी के साथ आशाओं के भत्ते की मिली धनराशि को खर्च नहीं कर पाने पर डीएम ने गुस्सा जताया। ऐसी ही लापरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना में भी मिली। यहां भी महिलाओं को घर तक ले जाने में कंजूसी बरते जाने पर भी डीएम नाराजगी जताई। कहा कि कुपोषित बच्चों की लगातार निगरानी की जानी चाहिए। बैठक में सीडीओ कर्मेंद्र सिंंह ने जिले में कुपोषित बच्चों की स्थिति को सामने रखा। इस मौके पर डीपीओ आभा सिंह, सीएमओ डा.पुष्कर आनंद, पीडी सर्वेश चंद्र यादव,डीडीओ आरके राम, डीएचओ बलजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, तपस्वीलाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें