फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सर्किल दरों के बढ़ने के साथ घट गई रजिस्ट्री की संख्या

Sun, 27 Oct 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्किल दरों के बढ़ने के साथ शनिवार को रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या आधी रह गई। अधिकांश अधिवक्ता नई दरों की ही जानकारी करने को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। सदर तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम एवं द्वितीय में बैनामा कराने वालों की स्थिति 50 प्रतिशत ही रही। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नई सर्किल दरों को 26 अक्तूबर से लागू किए जाने के आदेश जारी कर दिए है। आदेश जारी होने के साथ ही जो लोग शानिवार को रजिस्ट्री कराने की तैयारी कर रहे थे। उनका स्टांप शुल्क बढ़ जाने के कारण कदम ठिठक गए। हालात यह रहे कि सब रजिस्ट्रार कार्यालय प्रथम में जहां प्रतिदिन 70 से 80 तक बैनामा हुआ करते थे।
विज्ञापन

वहां शनिवार को यह संख्या 35 के करीब पहुंच सकी। द्वितीय कार्यालय में भी यही स्थिति रही। शिकोहाबाद के साथ टूंडला एवं जसराना तहसील में बैनामा कराने वालों की संख्या में काफी कमी रही। सब रजिस्ट्रार सदर तहसील जंग बहादुर शुक्ला ने कहा कि सर्किल दरों को बाजार के भाव के हिसाब से ही बढ़ाया गया है। कहीं लोगों को दिक्कत नहीं होने पाए इसका ख्याल रखा गया है। पहला दिन होने के कारण रजिस्ट्री कराने वालों की संख्या कम रही है। अधिवक्ता नई सर्किल दरों की कापी लेने के साथ ही देखने को अवश्य आए। उन्होंने कहा कि अधिकांश आपत्तियों का निस्तारण करते हुए ही सर्किल दरों को लागू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें