फिरोजाबाद। दिवाली के त्योहार पर मनरेगा श्रमिकों को भुगतान किए जाने की प्रक्रिया विभाग ने तेज कर दी है, जिससे त्योहार पर श्रमिकों को उनकी मजदूरी मिल सके। इसके साथ-साथ मैटेरियल के भुगतान किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले में काम करने वाले मनरेगा श्रमिकों को भुगतान किए जाने की प्रक्रिया काफी तेज कर दी है। करीब 70 हजार से अधिक श्रमिकों को दिवाली से पूर्व उनके श्रमांश (मजदूरी) का भुगतान किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से बजट जारी किया गया है। भुगतान किए जाने की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से चल रही है।
सभी ब्लाॅकों की टीम इस काम को करने में जुटी है। इसके साथ सभी ब्लाॅकों में सामग्री अंश के भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। मनरेगा के जिला कोआर्डिनेटर सुभाषचंद्र ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को भुगतान किए जाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। क्योंकि शासन की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है। सामग्री अंश के भुगतान किए जाने की कार्रवाई की गई है।