फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भारत विकास परिषद की नई टीम ने समाज सेवा का लिया संकल्प

Mon, 01 Jun 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा का 44 वां अधिष्ठापन समारोह में नई टीम ने पद गोपनीयता एवं समाज सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान आदर्श पुत्रों को सम्मानित किया गया। परिषद के द्वारा संस्कारों को जीवित रखने की सराहना की।
विज्ञापन

फिरोजाबाद क्लब प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर एवं नगर विधायक मनीष असीजा एवं अन्य अतिथियों ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि अपर जिला जज नीलू मोघा ने कहा परिषद भगवान राम,श्रवण कुमार,भीष्म पितामह जैसे आदर्श पुत्रों की परंपरा को इस आदर्श पुत्र समारोह में आयोजित कर जीवंत बनाए हुए हैं। विधायक मनीष असीजा ने महेशचंद्र जैन एडवोकेट के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केशवदत्त गुप्ता ने भारत विकास परिषद मुख्य शाखा मेरा पुत्र मेरा अभिमान उससे बनेगी मेरी पहचान जैसे कार्यक्रमों से समाज में नई पीढ़ी को संस्कारित करने को प्रेरित किया है। स्व.महेशचंद्र जैन की स्मृति में आदर्श नरेंद्र प्रकाश मित्तल ईकरी, राहुल जैन सिटीजन को सम्मानित किया गया। परिषद की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा मेरा पुत्र मेरा अभिमान शीर्षक पर कई मार्मिक एवं संस्कारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ब्रज प्रदेश अध्यक्ष उमेश बंसल,महासचिव विवेक अग्रवाल (सीए) द्वारा अध्यक्ष अमित कुमार जैन राजा,सचिव नितिन कुमार अग्रवाल मोंटू,कोषाध्यक्ष अभिनय मित्तल एवं महिला उपाध्यक्ष पूजा बंसल सहित नवीन कार्यकारणी को शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता ने नए सदस्यों को दीक्षा प्रदान की। इस दौरान पीके जिंदल,हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन,क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, अपर जिला जज नवनीत गिरि,मुमताज अली, संदीप, विजय वर्मा एवं स्वागताध्यक्ष संजीव जैन, अनुपम जैन, अरुण कुमार जैन,आनंद मित्तल ने विचार व्यक्त किए। अमित जैन राजा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक आलिंद अग्रवाल,प्रदीप जैन,सचिन मित्तल,पराग शर्मा थे। संचालन मयंक जैन एवं दीपक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें