फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भ्रष्टाचार की जांच के लिए पहुंचे एसडीएम को पालिका ने नहीं सौंपी पत्रावली

Fri, 17 Mar 2023 07:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की जांच के लिए पहुंचे एसडीएम को पालिका ने नहीं सौंपी पत्रावली
विज्ञापन

अनवारा में लगे कूड़ा निस्तारण यंत्र की पत्रावलियां तीन दिन में उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। नगर पालिका परिषद में व्यापक पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी जांच करने पहुंचे। एसडीएम ने संबंधित मामलों की पत्रावली मांगी, जो उन्हें उपलब्ध नहीं हो सकीं। उन्होंने अनवारा गांव पहुंचकर कूड़ा निस्तारण यंत्र (सेग्रीगेशन मशीन) की जांच की। मशीन बंद मिली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को तीन दिन में पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
पालिका सभासद पिछले दो साल से पालिका में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायतें कर रहे हैं। इन शिकायतों में पालिका द्वारा गांव अनवारा में 62 लाख रुपये से खरीदी गई सेग्रीगेशन मशीन के धरातल पर न होने एवं लाखों के भ्रष्टाचार की शिकायत भी थी। पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच को लेकर शुक्रवार उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह गांव अनवारा गांव पहुंचे। जहां उन्हें मशीन के बंद हालत में मिली। पूछताछ करने पर बताया गया कि मशीन खरीद होने के बाद से लेकर अभी तक चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने जब ईओ आशुतोष त्रिपाठी से नगर पालिका में खरीदे गए उपकरणों की पत्रावली मांगी गईं तो उन्हें पत्रावली उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने बताया कि अनवारा पहुंचकर सेग्रीगेशन मशीन का निरीक्षण किया है। मशीन बंद हालत में मिली है। नगर पालिका द्वारा कितनी रकम से कौन से उपकरण खरीदे गए हैं, इसकी पत्रावली उपलब्ध नहीं कराईं गईं हैं। उन्होंने ईओ को तीन दिन के अंदर पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पत्रावली न मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें