फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मौसम का बदलेगा मिजाज, आज हो सकती है बूंदाबांदी

Sun, 08 Dec 2024 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिसंबर में सात दिन बीतने के बाद अब सर्दी के मौसम ने सही मायने में दस्तक देना शुरू कर दिया है। अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है। रविवार को मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को हल्की बूंदाबांदी होने के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से हवा की बढ़ी गति से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं के चलने से दिन में ठंडक का अहसास बढ़ गया है। सुबह लोग जैकेट और ऊनी कपड़े पहने नजर आए। ऐसे मौसम के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 56 फीसदी और हवा की 13 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। आने वाले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. ओमकार सिंह का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बढ़ी है। यदि ऐसा होता है तो बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बूंदाबांदी हुई तो प्रदूषण से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें